Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण करे------ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा


महेश गोस्वामी /अवधराज की रिपोर्ट 9839412404
मोतीगंज।।गोण्डा।। लम्बित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करे साथ ही अपराध में लिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें।आज मोतीगंज थाने पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की हकीकत जानने जिला अधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा एक साथ अचानक मोतीगंज थाने पहुंचे।और सम्पूर्ण समाधान दिवस मे मौजूद कर्मचारियों व आए हुए पीड़ित लोगों से जानकारी ली। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जो राजस्व संबंधित थे। जो सम्बंधित गांव के लेखपालों को दिए गए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मोतीगंज थाने का औचक निरीक्षण करना शुरू कर दिया। सर्व प्रथम पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क रूम गए। उसके बाद मेस (भोजनालय)व निरीक्षण करने के बाद दोनों अधिकारी कम्प्यूटर रूम पहुंचकर कंपूटर संचालक साहिद हुसैन से जानकारी ली उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय व मालखाना का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में मौजूद हेड कांस्टेबल शिशुपाल से अपाराध रजिस्टर मांग और उसकी निरीक्षण करने के बाद बैरिक देखा तद उपारनत थाना परिसर में खड़े दर्जन भर ट्रैक्टरों के बारे में जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना अध्यक्ष ब्रम्हानन्दं सिंह से जानकारी ली उसके बाद आरक्षियों के लिए बन रहे नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। उसके बाद थाना परिसर में बने तालाब को भी जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने देखा। और तालाबों में पल रही मछलियों के खान पान व रख रखाव पर ध्यान देना का निर्देश दिया।पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर के उत्तरी छोर पर टूटी दिवाल को शीघ्र निर्माण कराने को निर्देश दिया उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों होमगार्डों महिला आरक्षियों तथा चौकीदारों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कहा की सब कुछ ठीक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.