पयागपुर ब्लॉक के अंतर्गत सम्भूतारा टिकरी गाँव मे किसानो को खेती में जागरूक और जैविक खेती में बढ़ावा देने के लिए विनुथना फर्टिलाइज़र की ओर से किसान गोष्ठि का आयोजन किया गया गोष्टि का अध्यक्षता गांव का किसान परमेशवर यादव ने किए कम्पनी के तत्वावधान में आये हुए क़ृषि अधिकारी सुनील कुमार यादव ने कहा कि अधिक पैदावार के लिए आज कल किसान दिन प्रतिदिन रासायनिक खाद एव दवा का प्रयोग कर रहे है जिससे हमारी जमीन के मिट्टी का उर्वरा शक्ति खत्म होते जा रही है साथ ही मिट्टी हवा जल प्रदूशित होते जा रहे है जिससे अनेक प्रकार के रोग भी पैदा हो रहे है कम्पनी के रिजनल सेल्स मैनेजर गौरीशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि किसानों को खेत मे किसान शक्ति खाद के प्रयोग करने के लिए कहा जिसको प्रयोग करने से मिट्टी में भरपूर मात्रा में कार्बन मिलता है तथा मिट्टी में उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है कृषि अधिकारी सुनील कुमार यादव ने बताया कि कृषि भूमि में अनेक छोटे छोटे सूक्ष्म जीवाणु होते है जो मिट्टी को भुरभुरा कर देता हैजिससे जड़ मंडल का विकाश होता है गोष्टि में कंपनी के स्टॉप शिवम सिंह मुनताज गांव के किसान सुरेश रामकरन रमेश याद व शिवपसाद रामवृक्षसुरेंद्दि मौजूद थे
