Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*थाना कौड़िया क्षेत्र में दो बच्चों के गुम होने के मामले में एक बच्चे का तालाब में मिला शव,दूसरे की तलाश जारी*


महेश गोस्वामी की रिपोर्ट 9839412404
कर्नलगंज, गोंडा । थाना कौड़िया क्षेत्र के अन्तर्गत गायब हुये दो बच्चों में से एक का शव तालाब में उतराता दिखा। जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और दूसरे की तलाश शुरू कर दी प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बीते 19 अक्टूबर का है। उक्त मामले में दो बच्चे गुम होने की सूचना कौड़िया थाने पर दी गयी थी जिस पर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर बच्चों की तलाश की जा रही थी,इसी दौरान बुधवार को एक पांच वर्षीय बच्चे का शव तालाब में उतराता हुआ पाया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। वहीं मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.