Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


करनैलगंज गोंडा महिला के साथ हुई बदसलूकी एवं जेवर नगदी उठा ले जाने का मामला अभी तक नहीं दर्ज किया पुलिस नेपीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार


करनैलगंज गोंडा- कोतवाली क्षेत्र के बसालतपुर में एक घर में घुसकर महिला के साथ बदसलूकी एवं दुष्कर्म करने का प्रयास के साथ-साथ घर में रखे जेवर नगदी आज उठा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है आपको बताते चलें कि पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही ना किए जाने पर पीड़ित महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है ग्राम सभा बसालतपुर निवासी सूरज का कहना है कि 16 अक्टूबर के दिन परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे और घर में उसकी पत्नी मौजूद थी कुछ लोग उसके घर में घुस आए और उसकी पत्नी के साथ अभद्रता किया और उसके कपड़े फाड़ दिए जिसके बाद वह बेहोश हो गई और घर में रखे जेवर एवं नकदी आज उठा ले गए जिसकी सूचना कोतवाली में दी गई मगर पुलिस के द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जबकि उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करनैलगंज प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी या तहरीर उन्हें नहीं मिली है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.