Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*खेलते हुए अबोध बच्ची के कुंए में गिरने से डूबकर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों मे मचा कोहराम*


महेश गोस्वामी/अवधराज की रिपोर्ट 9839412404
कर्नलगंज (गोण्डा) । कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज के चचरी पुलिस चौकी अन्तर्गत एक गांव में शुक्रवार की शाम को खेलते खेलते एक अबोध बच्ची कुंऐ में गिर गयी जिससे डूबकर उसकी मौत हो गयी। इस दर्दनाक हादसे से परिजनों मे कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के चचरी पुलिस चौकी अन्तर्गत घरकुइंया (ग्वालन पुरवा) गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को राजेश यादव की करीब दो वर्षीय अबोध बच्ची प्रिंसी घर के पास खेल रही थी और परिजन घरेलू कार्य मे व्यस्त थे। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते घर के पास स्थित पुराने कुंए में गिर गयी,जब तक लोग उसे बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उक्त घटना के संबंध में चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह पुलिस टीम के साथ शाम को मौके पर गये थे और शनिवार को शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। वहीं बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.