Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


बोलेरो ने मारी टक्कर नवयुवक की मौत


महेश गोस्वामी मृदुल/संतोष कोहली की रिपोर्ट

बालपुर/गोंडा।कोतवाली देहात क्षेत्र के गोंडा लखनऊ मार्ग पर अल्फा पेट्रोल पंम्प के पास साईकिल से जा रहे दो युवकों को बोलेरो जीप ने जोरदार टक्कर मार दिया।बताते चलें कि बोलेरो कि टक्कर से गम्भीर चोट आने से दोनों मौके पर गिर गए ।जबकि 25 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।आसपास के लोगो ने पुलिस के मदद से दोनों को जिला अस्पताल में पहुंचाया जहाँ पर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने एक युवक को मृत्यु घोषित कर दिया ।कोतवाली देहात के मुख्य आरक्षी भरत यादव ने बताया कि फतेहपुर गोगिया थाना कोतवाली देहात निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र केशवराम उम्र 26 साल व उसी गांव का आशीष कुमार दोनो लोग साईकिल से तिवारी पुरवा बालपुर जाट में किसी के यहाँ मजदूरी का पैसा मांगने जा रहे थे ।तभी  अल्फा पेट्रोल पंम्प के  सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।जिससे कोतवाली देहात फतेहपुर निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू  उम्र 26 की जिला अस्पताल में मौत हो गई  जबकि साथी आशीष कुमार गम्भीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। मुख्य आरक्षी भरत यादव ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.