Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


अवैध तरीके से चल रही आरा मशीन की हुई ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत ।



















करनैलगंज गोंडा। कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम बबुरास निवासी सुरजन सिंह ने पोर्टल के माध्यम से आन लाइन शिकायत किया है। जिसमे कहा गया है कि उनके गांव के ही निवासी कुछ लोग गांव के पास अवैध तरीके से आरा मशीन का संचालन कर रहे हैं। उसने संचालक के विरुद्ध मुकदमा करके कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं ग्राम पंचायत नकार में भी मन्नी पुरवा चौराहे के समीप प्रशाशन के नाक तले अवैध रूप से आरा मशीन का संचालन हो रहा है । जिसकी जानकारी सम्बंधित विभाग को है लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही है । ऑनलाइन शिकायत को लेकर , वन दरोगा अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि मशीन स्थापित की गई है, मगर संचालित नही है। उन्होंने बताया लाइसेंस की अप्लाई हुई है, जब तक लाइसेंस नही मिलेगा, तब तक आरामशीन का संचालन नही होने दिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.