Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


जमीन बैनामा कर घर आ रहे युवक ने लगाया लूट व मारपीट का आरोप।














करनैलगंज गोण्डा।। चोरी छिनैती की बढ़ रही घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है।पुलिस के लाख आश्वासन के बाद भी क्षेत्र की आम जनमानस अपने आपको  असुरक्षित महसूस नही कर रही है। ताजा मामला थाना कटरा बाजार  क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमरिया का है जहां बैनामा कर तहसील से वापस आ रहे युवक के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये छीनने का मामला प्रकाश में आया है। बलराम पुत्र धनीराम निवासी भदैया थाना कटरा बाजार ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीन बैनामा करने मंगलवार को अपने ससुर को लेकर तहसील करनैलगंज गया था। तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ। दो लाख रुपये उसे घर पर ही दे दिया गया और एक लाख रुपये बैनामा होने के बाद मिला। पीड़ित ने बताया कि एक लाख रुपये अपनी जेब मे रखकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वह अपनी घर की तरफ चल पड़ा। शाम लगभग सात बजे जैसे वह उमरिया नहर की पुलिया के पास पहुंचा था कि पहले से घात लगाए बैठे जिलेदार पुत्र प्रानपति व लाल मास्टर, देवता पुत्रगण जिलेदार ने पीड़ित को रोक लिया और असलहा दिखाकर मारते पीटते हुए एक लाख रुपया उसकी जेब से निकाल लिया। मारपीट से पीड़ित को काफी चोटें भी लगी है। रुपया छीनकर उक्त आरोपीगण धमकी देते हुए वहां से रफ्फू चक्कर हो गए।  पीड़ित ने उक्त प्रकरण की सूचना चौकी इंचार्ज पहाड़ापुर को देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.