महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
कर्नलगंज/गोंडा ।। कोरोना संक्रमण महामारी ने देशवासियों को वृक्षों की उपयोगिता का अहसास करा दिया। वृक्ष मानव जीवन के लिये हर तरह से उपयोगी हैं,मगर हम अपने स्वार्थ सिद्धि में समझ नही पा रहे थे। यह अनुपयोगी गैस को शोषित करके प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन (प्राण वायु ) छोड़ते हैं जिससे हम सब जीवित हैं। बारिश होने में भी वृक्षों की अहम भूमिका है, ईंधन के साथ फर्नीचर आदि अनेकों तरह से वृक्ष हमे लाभ पहुंचाते रहते हैं। मगर अपने स्वार्थ में हम इस प्राकृतिक संपदा को प्राय: नष्ट करते चले आ रहे हैं। वैश्विक महामारी से देश व प्रदेश के तमाम लोग एक साथ ग्रसित होने लगे वहीं लोगों के शरीर का आक्सीजन लेबल घटने लगा, तब लोगों को प्रकृति से मुफ्त में में मिलने वाली प्राण वायु रुपये देने के बाद भी लोग नही दे रहे थे। जिससे हमारे बीच के तमाम लोग स्वर्ग सिधार गये। तब लोगों को प्रकृति से मुफ्त में मिलने वाली प्राण वायु की कीमत समझ आई और लोग प्रकृति पुनः प्रेम करने के लिये उतावले दिखे। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पैरौरी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अमित व प्रधान प्रतिनिधिरवीन्द्र सिंह रैकवार मुन्ना ने मिलकर कम्पोजिट विद्यालय पैरौरी में बरगद का पौध रोपित करके ग्राम पंचायत में सैकड़ों पौधे लगाकर गांव को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। प्रधान प्रतिनिधि रवींद्र सिंह रैकवार ने कहा कि जनता को स्वस्थ रखने के लिये अभियान चलाकर पौधरोपण का कार्य किया जायेगा।
