Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने ट्विटर पर जमकर हल्ला बोल किया*


महेश गोस्वामी मृदुल/अवधराज गोस्वामी की रिपोर्ट
ऑल बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले आज ट्विटर पर पूरे भारत में नंबर वन ट्रेंडिंग करा कर उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए मजबूर किया। प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत जी का कहना है बेरोजगारों के साथ विपक्षी पार्टियां भी टि्वटर ट्रेंड में दे रही साथ माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र भी लोग लिख रहे की बेरोजगारों को भी सुनिए । आज कोविड-19 महामारी के चलते प्रतियोगी छात्रों के पास ट्विटर जैसी सशक्त माध्यम से ही सरकार तक बात पहुंचाई जा रही शिक्षक भर्ती की मांग विगत 2 सालों से किया जा रहा है फिर भी सरकार की नजर 15 लाख प्रशिक्षितों पर ध्यान नहीं जा रहा। डीएलएड बीटीसी B.Ed  के लाखों प्रशिक्षित नई शिक्षक भर्ती की मांग की। अप्रकाशित एवं नवसृजित प्राथमिक शिक्षक पदों पर नई भर्ती डीएलएड के समस्त बैचो के लाखों प्रशिक्षु ,69000 शिक्षक भर्ती में अचयनितों की संख्या लगभग साढे तीन लाख है तथा अन्य डिग्री धारकों की संख्या लगभग 4 से पांच लाख इस प्रकार नई शिक्षक भर्ती हेतु आशान्वित  अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 10 से 15 लाख है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के माध्यम से यह बात स्वीकार की गई है कि सरकार के पास 51112 पद अप्रकाशित शेष हैं इन समस्त पदों पर और पद जोड़ते हुए जो शिक्षक अपने अपने पद से सेवानिवृत्त हुए हैं या होने वाले हैं क्योंकि हर वर्ष नामांकन बढ़ रहा है जिससे छात्र शिक्षक अनुपात को ध्यान में रखकर यह 51000 और शेष बचे पदों को जोड़कर एवं अधिक से अधिक भर्ती प्रस्ताव जल्द से जल्द लाया जाए इस तरह  प्रशिक्षुओं ने मांग टि्वटर ट्रेंड करके उठा रहे। इस अभियान में जिलाध्यक्ष हर्षित सिंह सूर्यवंशी , अमित सिंह , ज्ञान सिंह , गणेश यादव , रामानुज दुबे , प्रांशू तिवारी , लवकुमार अवस्थी आदि लोग शामिल रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.