Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोंडा/ एक बार खाकी फिर हुई दागदार शादी का झांसा देकर सिपाही 2 साल तक करता रहा दुष्कर्म

ख़ाकी हुई शर्मसार-दो साल तक शादी का झांसा देकर सिपाही करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, 



महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
युवती के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज, जांच जारी


गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पति से उसकी नहीं बनती थी। इसलिए वह कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान मेें रहने लगी। युवती ने बताया कि डेढ़ साल पहले वह लखनऊ गई थी। वहां से वापस लौटने के दौरान वह घर जाने के लिए साधन तलाश रही थी, तभी रोडवेज चौकी पर तैनात एक सिपाही लालू कुमार विन्द ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। युवती ने मदद की उम्मीद में सिपाही को अपने पति से विवाद की व्यथा सुनाई। इसके बाद सिपाही ने युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगा और कहा कि उसकी सारी समस्या का समाधान करा देगा। युवती का आरोप है कि इसके बाद सिपाही बार-बार उसे कॉल करने लगा और कहा कि शहर में आकर रहो, पति से दूर रहने पर सारा मामला सुलट जाएगा। शहर में आकर रहने पर सिपाही ने उससे शादी की इच्छा जताई। उसने सिपाही से कहा कि पहले पति से तलाक हुए बिना शादी नहीं कर सकती है। आरोप है कि सिपाही शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब वह सिपाही पर शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि वह पुलिस में शिकायत करने जा रही थी तो सिपाही ने उसे रोक लिया और कहा कि उसी से शादी करेगा। इसके बाद सिपाही उसे ट्रेन से अपने घर ले जा रहा था, मगर ट्रेन के बस्ती पहुंचने पर वापस लौट लाया। गोण्डा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वापस लौटने का कारण पूछा तो गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया।
दुष्कर्म के आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.