महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
Gonda
डीएम मार्कंडेय शाही ने तहसील तरबगंज अन्तर्गत थाना उमरी बेगमगंज के ग्राम गौरी जमादार पुरवा बरौली में अज्ञात कारणों से लगी आग से प्रभावित हुए परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराने के आदेश दिए हैं।
बताते चलें कि दोपहर लगभग तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण थाना उमरी बेगमगंज के ग्राम गौरी जमादार पुरवा बरौली में 10 घर जल गए जिसमें 27 परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएम ने एसडीएम तरबगंज, तहसीलदार और फायर सर्विस के अधिकारियो को मौके पर भेजा। एसडीएम द्वारा प्रभावितो के नुकसान का आकलन कराकर शीघ्र आर्थिक सहायता दिलाई जा रही है।
