Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील शब्द लिखने वाले आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा*



महेश गोस्वामी के साथ संतोष कोहली की रिपोर्ट
गोण्डा । वजीरगंज थाने के निवासी रवि सोनी उर्फ विष्णु पुत्र अमृतलाल सोनी, यह अपने सगे बहनोई को और उनके परिजन को आए दिन परेशान करता व धमकाया करता था और समाजिक छति देने की बात करता था।  लेकिन हद तो तब हो गई जब भाई दूज के दिन विकास सोनी वह उनका भाई आकाश सोनी अपनी बहन के घर मनकापुर गए और भाई दूज की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की जिसको देख रवि व इनकी बहन साक्षी सोनी को बहुत जलन हुआ और इसी जलन और ईर्ष्या के कारण उसने फेसबुक पर अपने मोबाइल नंबर से फर्जी आईडी बनाई और उस पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए वही फोटो शेयर की जो विकास सोनी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट की थी 

आपको बता दें कि रवि सोनी के माता  संगीता सोनी सपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज ब्लॉक कि रह चुकी है और इनके पिता अमृतलाल सोनी पूर्व  श्रम राज्यमंत्री के ड्राइवर भी हैं और इनका राजनैतिक में ऊंची पहुंच है ,
लेकिन जब विकास सोनी व उनके परिजन को यह बातें पता चली तो उन्होंने इसकी जानकारी गोण्डा पुलिस अधीक्षक को दी पहले जांच के तौर पर संदिग्ध (अज्ञात )आईटी एक्ट 67 के तहत एफ आई आर दर्ज की जब नगर कोतवाली की पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो रवि सोनी वह उनकी बहन साक्षी सोनी का जिक्र हुआ ,जिसमें पता चला कि फर्जी आईडी रवि सोनी की  बहन साक्षी सोनी ने बनाई जिसमें रवि सोनी के मोबाइल नंबर का प्रयोग किया था जो जांच में पकड़ा गया और पुलिस साक्षी के भाई रवि सोनी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय गोण्डा में सौंप दी है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.