Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


ननद से बदला लेने के लिए भाभी ने वायरल किया फोटो व मोबाइल नंबर



ननद से बदला लेने भाभी ने पॉर्न साइट पर शेयर कर दी फोटो और फोन नंबर,




 फिर..15th मार्च 2021 पर पोस्ट किया गया

आगरा उत्तर प्रदेश।ननद पॉर्न साइट बदला लेने की नीयत से भाभी ने ननद की फोटो और फोन नंबर 



उत्तरप्रदेश : यह मामला यूपी  के आगरा से सामने आया है जहां  एक भाभी ने अपनी ननद से बदला लेने के लिए उसकी फोटो और फोन नंबर एक अश्लील वेबसाइट पर शेयर कर दिया. लड़की के पास बीते कुछ दिनों से लगातार अश्लील फोन कॉल्स और मैसेज आ रहे थे. लड़की जब परेशान हो गयी तो इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गयी. पुलिस ने जांच में पाया कि लड़की की भाभी ने ही उसकी फोटो तथा फोन नंबर शेयर किया था.  लड़की ने ये भी अपनी शिकायत में बताया है कि उसके पास बीते दिनों से अचानक अश्लील कॉल्स आने लगे थे. 

लोग कॉल कर कभी उससे अभद्र बातें करते थे और कभी रेट पूछ रहे थे. पुलिस के साइबर सेल ने जब छानबीन की तो पता चला कि लड़की की भाभी ने एक लड़के की मदद से इस काम को अंजाम दिया है. लड़की की शिकायत के बाद इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. लड़की ने बताया कि उसके भाई की मौत के बाद से ही भाभी का व्यवहार बदल गया था जिससे घर में तनाव बना हुआ था.     


अचानक आने लगी थीं अश्लील कॉल्स ये मामला आगरा के सदर थाना इलाके का बताया जा रहा है. 


मीडिया खबर के मुताबिक लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके फोन पर बीते कुछ दिनों से लगातार अश्लील मैसेज, कॉल्स आ रहे थे. लोग रात में लगातार वीडियो कॉल करके परेशान कर रहे थे और अभद्र बातें भी करते थे. ऐसे ही एक फोन पर जब लड़की ने पूछा कि उसे नंबर कहां से मिला तो उसने बताया कि किसी अश्लील वेबसाइट पर ये नंबर मौजूद है. पीड़िता ये शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो पूरा मामला खुला. फिलहाल लड़की की भाभी और एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. इंस्पेक्टर सदर  ने बताया कि भाभी पर साइबर क्राइम की धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.