Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*डीएम मार्कंडेय शाही ने जिले को दी एक और अत्याधुनिक लाइब्रेरी की सौगात*


महेश गोस्वामी की रिपोर्ट

गोंडा /जिलाधिकारी गोंडा द्वारा/ शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के 95 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय के छात्र छात्राओं को डीएम का तोहफा, 27मार्च  को डीएम अत्याधुनिक लाइब्रेरी का करेंगे लोकार्पण*डीएम मार्कंडेय शाही ने जिले को एक और अत्याधुनिक लाइब्रेरी की सौगात दी है।      सोमवार को नगर के ऐतिहासिक शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के 95 वर्ष पूर्ण होने के  उपलक्ष्य में डीएम ने अंडर ग्रेजुएट छात्र छात्राओं को अत्याधुनिक लाइब्रेरी की सौगात दी है जिसमें जी, नेट, एनडीए की उच्चस्तरीय पाठ्य पुस्तकों की व्यवस्था के साथ-साथ ऑनलाइन पाठ्य सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। लाइब्रेरी में छात्र छात्राएं सुबह 08 बजे से देर शाम 08 बजे तक पढ़ सकेंगे।     जिलाधिकारी ने बताया कि वह स्वयं आगामी 27 मार्च को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में उच्चीकृत अत्याधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा की इस लाइब्रेरी के स्थापित होने से कॉलेज में पढ़ रहे छात्र छात्राओं को अच्छी पुस्तकें व अत्याधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी और वह अपना कैरियर बेहतरीन ढंग से संवार सकेंगे। उन्होंने कहा की अंडर ग्रेजुएट छात्र छात्राओं के लिए इस ऐतिहासिक महत्व के इंटर कॉलेज में अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी विद्यालय के 95 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिलाधिकारी ने कालेज का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने, साफ-सफाई, सुंदरीकरण सहित अन्य आवश्यक प्रबंध शीघ्र अति शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.