Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


अवैध देसी कच्ची शराब व उपकरणों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार ।



महेश गोस्वामी/संदीप शुक्ला की रिपोर्ट
करनैलगंज गोण्डा । स्थानीय कोतवाली के पुलिस चौकी चचरी  अंतर्गत पुलिस अधीक्षक गोण्डा , एवं स्थानीय थाना प्रभारी  के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिये चचरी चौकी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है । इस दौरान बीते सोमवार को देर शाम काशीपुर में छापेमारी की गई तो साठ लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । चौकी प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए प्रयास जारी है, अभियान के तहत  संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जारी रही है। अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों की तलाश जारी है । इस दौरान उन्होंने बताया कि  पकड़े गए अभियुक्त कशु पुत्र मातादीन निवासी ग्राम काशीपुर के खिलाफ   आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाई की गई है ।गिरफ्तार कर्ता टीम में चौकी प्रभारी समेत हेडकांस्टेबल राजू सिंह , व कांस्टेबल संदीप यादव मौजूद रहे ।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.