Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*लाभार्थियों को मिला कन्या सुमंगला का प्रमाण पत्र*



महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सात विधानसभाओं की मुख्य थानों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत लाभार्थियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा उनके बैंक खातों में धनराशि प्रेषित की गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि कोतवाली नगर में उनके द्वारा व जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार तथा डा. सुवर्णा कुमार द्वारा बालिका कु. अनवी मौर्या व अलफिदा को प्रमाण पत्र दिया गया। यहां जिला समन्वयक ज्योत्सना सिंह, दीपशिखा शुक्ला, निधि त्रिपाठी, रिचा मौजूद रहीं। इसी प्रकार धानेपुर में महिला कल्याण अधिकारी फरहाना फातमा की देखरेख में कु. पूर्वी सोनी, रिद्धी यादव, खोड़ारे में संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा व मनोज उपाध्याय की देखरेख में कु. माही, कु. मान्वी, मनकापुर में विधि सह परिवीक्षा अधिकारी जयप्रकाश यादव की देखरेख में कु. अक्सा फातमा, आराध्या मोदनवाल, माहिरा, तरबगंज में परामर्शदाता जितेन्द्र कुमार की देखरेख में कु. समिधा, कु. कशिश, कटरा बाजार में जिला समन्वयक राजकुमार आर्य की देखरेख में थाना कटरा बाजार में कु. प्रियल गुप्ता, कु. शिवांशी कश्यप, करनैलगंज में सोशल वर्कर पंकज राव की देखरेख में कु. मान्या व कु. अवनी आदि को प्रमाण पत्र दिया गया। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.