Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार ई - कोर्ट पोर्टल के माध्यम से कोर्ट फीस के आनलाइन भुगतान की प्रकिया जनपद न्यायालय में प्रथम बार 19 मार्च से प्रारम्भ



महेश गोस्वामी/अतुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

        गोण्डा...प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय ,उमा शंकर शुक्ला ने बताया किराज्य सरकार द्वारा दिनांक 19 जनवरी 2021को अधिसूचित यू०पी० ई कोर्ट फीस रूल्स के अन्तर्गत माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ई - कोर्ट पोर्टल के माध्यम से कोर्ट फीस के आनलाइन भुगतान की प्रकिया माननीय जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार जनपद न्यायालय  में प्रथम बार आज दिनांक 19 मार्च 2021 से प्रारम्भ हो गयी है जिसमें सर्वप्रथम वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सुरेश नरायन सेठ द्वारा दायर लघु वाद पुनरीक्षण कन्हैया लाल कौशल बनाम मन्दिर राम जानकी आदि में कोर्ट फीस ई - कोर्ट पोर्टल के माध्यम से आनलाइन जमा की गयी है । इस प्रणाली का प्रथम बार कियान्वयन जिला न्यायालय , गोण्डा में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री संजय शंकर पाण्डेय की प्रेरणा व निर्देशन में किया गया है । इस प्रक्रिया में श्री अभिषेक कुमार सिंह नोडल अधिकारी कम्प्यूटर्स , श्री प्रभाकर चतुर्वेदी सिस्टम आफिसर , श्री प्रदीप चन्द्र शुक्ला डी ० एस ० ए ० एवं श्री चन्दन कुमार श्रीवास्तव सिस्टम असिस्टेंट की सार्थक भूमिका रही है ।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.