Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


आंगनवाडी केंद्र बना घर का घरौंदा। सास बहू एक ही केंद्र पर हैं नियुक्त ।



महेश गोस्वामी/संदीप शुक्ला की रिपोर्ट
करनैलगंज गोण्डा । विकास खण्ड करनैलगंज के ग्राम पंचायत नकार में आंगनवाड़ी केंद्र  पर कई वर्ष पहले  नियुक्ति  में   जमकर धांधली करने का मामला सामने आया है । आपको बताते चलें जहाँ सरकार एक ओर कुपोषित बच्चों व महिलाएं का विशेष ध्यान रखते हुए समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर राशन घी दूध फल आदि का वितरण कर कुपोषण से मुक्त करना चाहती है । वहीं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते सरकार की मंशा पर पर पानी फेर दिया जा रहा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नकार  में आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर  सास व बहु सहायिका व कार्यकत्री के पद पर  नियुक्त है । इससे ये साबित होता है कि सरकारी नियमों को ताख पर रखकर सास बहू को एक ही केंद्र पर नियुक्त कर दिया गया । जब कि विभागीय गाइड लाइन के अनुसार ऐसा नही होना चाहिए । इस बात की पुष्टि क्षेत्रीय सुपर वाइजर ने भी की है ।  यहाँ तक कि केंद्र पर नियुक्त सहायिका सास सावित्री देवी ने अलग अलग कागजों में अलग अलग नाम लिखवा रखा है । प्राप्त जानकारी के अनुसार सावित्री देवी के नाम से विभाग में सहायिका के पद पर तैनात हैं व परिवार रजिस्टर नकल में अपना नाम रामकली लिखवा दिया है ताकि सरकार को धोखा देने में कोई दिक्कत न हो ।     आपको बताते चलें विगत दिनों  गाँव के ही राहुल तिवारी व अन्य लोगों ने डी पी ओ गोण्डा से केंद्र प्रथम पर  सास , बहू के एक ही केंद्र पर नियुक्त की लिखित शिकायत की थी । लेकिन विभागीय  अधिकारियों की मिलीभगत के चलते इन पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है ।क्या कहते है उच्च अधिकारी ।सास व बहु के एक ही केंद्र पर नियुक्त की शिकायत को लेकर बिभिन्न अखबारों की सुर्खियों में आये दिन आंगनवाडी केंद्र प्रथम बना रहता है । फिर भी विभाग कोई कार्यवाही न करते हुए अनजान बना हुआ है । इस सम्बंध में ग्रामीणों ने कई बार डी पी ओ गोण्डा , सी डी पी ओ करनैलगंज , व क्षेत्रीय सुपर वाइजर से भी शिकायत  कर चुके हैं । अब देखना ये है कि इन भरष्टाचारियों पर योगी सरकार लगाम लगाने पर कामयाब होती है या नही ।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.