महेश गोस्वामी/संदीप शुक्ला की रिपोर्ट
करनैलगंज गोण्डा ।। क्षेत्र के धौरहरा चौराहे पर बी जे पी कार्यकर्ताओं द्वारा बजट गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे वैभव सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कर्नलगंज का प्रभार दिया गया । इस दौरान गोष्ठी में देवेंद्र दीक्षित मंडल अध्यक्ष, नंदकिशोर तिवारी मंडल संयोजक आईटी विभाग, विवेक सिंह ,आशीष सिंह, भानु प्रताप सिंह, ठाकुर गजराज सिंह किसान यूनियन, जे पी मिश्रा तहसील अध्यक्ष किसान यूनियन, जेपी तिवारी शिवानी विद्यापीठ के प्रबंधक, हर्षित सिंह आजाद व फाउंडेशन के अध्यक्ष आदि सभी कार्यकर्ताओं ने पहुँच कर जारी हुए बजट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी का आभार व्यक्त किया ।
