Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


UPTET-2026: डीआईजी अशोक कुमार ने बहराइच के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


रिपोर्ट /महेश गोस्वामी 
बहराइच। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा के पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार ने जनपद बहराइच के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीआईजी ने राजकीय पॉलिटेक्निक बहराइच तथा राजकीय पॉलिटेक्निक मोहम्मदपुर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, चेकिंग एवं फ्रिस्किंग, सीसीटीवी निगरानी समेत अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता हर हाल में बरकरार रखी जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती तथा यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने या गड़बड़ी फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.