गोण्डा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटरा बाजार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दवाच्यॉ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना कटरा बाजार पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-77/26, धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित आरोपी विशाल कुमार पुत्र चोखे निवासी बोटन पुरवा असरना को गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
मामला उस समय प्रकाश में आया जब वादी पंकज ने तहरीर देकर बताया कि उसके बंद पड़े घर से अज्ञात चोरों ने सोलर पैनल, धान की बोरी, सोने के जेवर चोरी कर लिए थे। पुलिस जांच के दौरान आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक सोलर पैनल और एक बोरी धान बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय
