Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










साइबर ठगी के 1 लाख रुपये वापस, कटरा बाजार पुलिस की तत्परता से पीड़िता को मिली राहत


गोण्डा। थाना कटरा बाजार पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के खाते से कटे 1 लाख रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। यह कार्रवाई 08 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक पूरी की गई।
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन कवच” अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम और जागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कटरा बाजार की साइबर हेल्प डेस्क ने 05 अप्रैल 2026 को प्राप्त शिकायत (कम्प्लेंट नंबर 23104260065559) पर तत्काल संज्ञान लिया। पीड़िता संजना खण्डेलवाल, निवासी ग्राम मझौवा, के साथ जालसाजों ने फोन का पासवर्ड जानकर धोखाधड़ी करते हुए 1 लाख रुपये निकाल लिए थे।
प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई। पैसे वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या मैसेज पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें और ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.