Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










गोंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जन औषधि केंद्र में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

गोंडा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जन औषधि केंद्र में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नकदी भी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 153/26 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी अनिल तिवारी निवासी जनपद बहराइच को रेलवे स्टेशन गोंडा के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 1350 रुपये नकद बरामद हुए।
मामला 17 फरवरी 2026 की रात का है, जब नैयर कॉलोनी निवासी अपूर्व टंडन के जन औषधि केंद्र (महिला अस्पताल परिसर) का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति ने नकदी चोरी कर ली थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित उपाध्याय, उपनिरीक्षक रोहित रणवीर और कांस्टेबल पीयूष गोस्वामी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.