Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोंडा: वन माफियाओं के हौसले बुलंद, प्रतिबंधित आम का हरा-भरा पेड़ काटकर किया धराशायी



गोंडा। जनपद के थाना कौड़िया क्षेत्र में वन माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि वन विभाग और पुलिस की कथित मिलीभगत के चलते प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान धड़ल्ले से जारी है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
बताया जा रहा है कि विकास खंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत बिरवा के मजरा कंजहीपुरवा (बिरवा घाट) के पास नानबच्चा नामक व्यक्ति का हरा-भरा आम का पेड़ वन माफियाओं द्वारा काटकर धराशायी कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कौड़िया- कटरा-कर्नलगंज मार्ग समेत अन्य प्रमुख रास्तों पर हरे-भरे पेड़ों की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियां बेखौफ होकर निकलती रहती हैं, बावजूद इसके वन विभाग और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही अवैध कटान से पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि वन माफियाओं पर लगाम लग सके और पर्यावरण की रक्षा की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.