Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










कर्नलगंज क्षेत्र में कार्यरत दो शिक्षामित्रों का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर


शुभ दर्पण /हरिओम जायसवाल की रिपोर्ट 

कर्नलगंज, गोण्डा। कर्नलगंज क्षेत्र में कार्यरत दो शिक्षामित्रों के निधन से शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। एक शिक्षामित्र का निधन बीमारी के चलते हुआ, जबकि दूसरे की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों घटनाओं से शिक्षकों, शिक्षामित्रों और क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्लीपुर गोकुला निवासी चेतराम यादव (49 वर्ष), जो प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर गोकुला में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे, का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। चेतराम यादव अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर फैल गई। शिक्षा मित्र संगठन और प्राथमिक शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।वहीं दूसरी घटना में कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोनहटा में कार्यरत शिक्षामित्र सुरेश कुमार वर्मा की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम वह बाइक से जरवल रोड क्षेत्र के किसी गांव गए हुए थे। वापस लौटते समय जरवल रोड ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के दामाद रामशंकर वर्मा ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिक्षामित्र सुरेश कुमार वर्मा के निधन की खबर मिलते ही शिक्षकों और शिक्षामित्रों में शोक की लहर फैल गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह सहित शिक्षक दिनेश कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, कृष्णानंद, रामानंद जायसवाल, तेज बहादुर सिंह, शिवराम शुक्ला, सर्वजीत कुमार, अशोक सिंह, माधवराज, परशुराम यादव, राजेश यादव, मनुवा त्रिपाठी और सुरेश कुमार यादव समेत कई शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दोनों शिक्षामित्रों के असामयिक निधन से शिक्षा विभाग और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.