Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404










होलिया में उड़े रे ग़ुलाल, रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर उड़े गुलाल


गोण्डा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होली का त्योहार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम लौव्वा टेपरा में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। गांव में सुबह से ही त्योहार का माहौल देखने को मिला। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी रंगों में सराबोर नजर आए। अथरिस फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार आपसी सद्भाव, भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर मनाना चाहिए।
ग्रामीणों ने गीत-संगीत और पारंपरिक अंदाज में होली का आनंद लिया। इस दौरान पूरे गांव में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर भी होली की बधाई दी। त्योहार के इस अवसर पर गांव में भाईचारे और सौहार्द का सुंदर नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आशीष मिश्रा, राम शरण मिश्रा, विनोद पांडेय, संजय उपाध्याय, पवन कुमार मिश्रा, बजरंग प्रसाद, सुधीर मिश्रा, मनीष तिवारी, भारत उपाध्याय और पवन यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.