Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


समाज सेवक सुभम संघर्ष नेविद्यालय निर्माण को लेकर सिस्टम पर खड़े किये सवाल।भिक्षुक तक बनने को तैयार।

संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट।

मनकापुर. गोंडा के विकास खंड मनकापुर अंतर्गत ग्राम रमईपुर, ग्राम सभा अमघटी, पोस्ट मल्हीपुर स्थित रमईपुर प्राथमिक विद्यालय को वर्ष 2025 में जर्जर घोषित कर ध्वस्त कर दिया गया, जबकि नियम के अनुसार पहले नया भवन बनना चाहिए था।
विद्यालय गिराए जाने के बाद बच्चों को लगभग 3 किलोमीटर दूर दूसरे स्कूल में भेज दिया गया।
सितंबर माह में 40 बच्चों के साथ जिला कार्यालय जाकर शिकायत की गई, लेकिन अब 2026 आ चुका है और आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।
यह मामला बच्चों की शिक्षा और गाँव के भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है।
यदि इसके बावजूद भी विद्यालय. का निर्माण नहीं किया गया, तो मैं मजबूर होकर गाँव-गाँव भिक्षा मांगकर, जनसहयोग से इस. विद्यालय का निर्माण करवाऊँगा, क्योंकि बच्चों की पढ़ाई किसी भी हाल में रुकने नहीं दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.