Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मनकापुर विधान सभा मंत्री की हमेशा रही ढाल .परन्तु अब जनता वेहाल।


संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट। 



मनकापुर गोंडा. गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की चुनावी ढाल के नाम से जाने .जाने वाली विधान सभा मनकापुर की जनता विकास को लेकर वेहाल है । जनता को बहुत बड़ी आशायें थी. विकास को लेकर अपने लोक प्रिय सासंद से.
 होनी भी चाहिए। चूंकि श्रेया वर्मा कीर्तिवर्धन सिंह को एक बड़ी चुनौती दे रही थी. लोक सभा चुनाव में।जिस चुनौती को मनकापुर विधान सभा की जनता ने एक झटके में खत्म कर दिया ।
चुनाव में सबसे अच्छी विजय रथ 
सारथी मनकापुर विधान सभा की जनता बनी। पूरे चुनाव में विकास का ऐजेंडा सासंद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह का रहा। बड़े संघर्षो के साथ विजय प्राप्त हुई .उसके बाद गोंडा विकास व राष्ट्र विकास हेतु सांसद कीर्तिवर्धन सिंह का चयन भारत सरकार में किया गया ।जनता बहुत खुश हुई. परन्तु अब जनता निराश दिखती नजर आ रही है।गौरतलब हो कि दो बर्ष चुनाव बीतने को हो चले हैं। जिस बिधान सभा की जनता ने विजय का परचम लहराया ।उसी विधान सभा के लोग समस्याओ से जूझ रहें. यदि मनकापुर कटी तिराहे की बात की जाय तो रेलवे क्रासिंग नबाबगंज. उतरौला मार्ग पर जाम के झाम में आये दिन जनता जूझ रही है।जबकि इस जाम के चक्कर में हर विधान सभा व प्रदेश के लोग जूझ रहें। फिर आ जायें मनकापुर गृह नगर में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर .जिसमें न कोई सर्जन .न बाल रोग विशेषज्ञ. न कोई महिला डाक्टर यह कैसा सिस्टम मंत्री जी?? इस सिस्टम को देखकर मनकापुर विधान सभा के लोग बहुत निराश हैं।अब लोग अबिल्मब रेलवे व्रिज को देखना चाहते हैं।वहीं मनकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की वेहतर व्यवस्था।क्योकिं आपने खुद कहा है .मै नहीं

गोंडा की जनता मंत्री है।इसीलिए मनकापुर विधान सभा की समस्त मंत्री जनता अपने भारत सरकार केन्द्रीय कैबिनेट विदेश राज्य मंत्री से इन अव्यवस्थाओं पर वेहतर व्यवस्था की मांग करती है। शेष अगले अंक में।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.