संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट।
मनकापुर क्षेत्र के खरिका बगिया स्थित सम्मय माता जी मंदिर परिसर में दिनांक 13/01/2026, मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शुभम संघर्ष एवं क्षेत्र के सहयोगियों के द्वारा संपन्न होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदरकांड पाठ का आयोजन दीपक मिश्रा जी (शिव सेवक) के मार्गदर्शन में किया जाएगा। धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का पुण्य लाभ प्राप्त करें और आयोजन को सफल बनाएं।
