Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कटरा बाजार /जमथरा बिछुड़ी चौराहा से बनियन पुरवा को जाने वाली सड़क में हुआ बड़ा गड्ढा गिरकर हो रहे लोग घायल



 जमथरा के बिछुड़ी चौराहा से बनियन पुरवा को जाने वाली सड़क पर एक बहुत बड़ा गड्ढा हो जाने के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं तथा आवागमन भी बाधित बना हुआ है ग्रामीण शिव बाबू गुप्ता तथा विजय यादव ने बताया कि उक्त रास्ते को लेकर कई बार उन्होंने प्रधान तथा अन्य से शिकायत भी की है कि यदि वह इस गड्ढे को भरवाने का काम कर दें तो संभवतः किसी बड़ी घटना से बचा जा सकता है लेकिन शिव बाबू गुप्ता ने बताया कि उनकी शिकायत पर प्रधान से लेकर पंचायत सचिव तथा अन्य अधिकारी कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि गड्ढा इतना बड़ा है कि यहां से चौपहिया किसी वाहन के गुजरने की तो बात ही दूर है बाइक से निकलना भी बहुत दुभर हो जाता है। शिव बाबू गुप्ता ने बताया कि आए दिन लोग गिरकर और घायल हो रहे हैं उन्होंने कहा कि वह तथा उनके गांव के तमाम लोग शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द ही सड़क के मरम्मत का कार्य कराया जाए तथा गड्ढे को अति शीघ्र भराया जाए जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.