Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोण्डा में शारदीय नवरात्रि व जुम्मे की नमाज़ के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

गोण्डा, 26 सितंबर 2025: पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि और जुम्मे की नमाज़ के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना कोतवाली नगर के पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण और पैदल गश्त की। इस दौरान जुम्मे की नमाज़ को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मंदिरों और मस्जिदों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने धर्मगुरुओं, नमाजियों और आम नागरिकों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिसमें सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी और महिला पुलिस की संयुक्त टीमें शामिल थीं। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। सोशल मीडिया सेल ने ट्विटर, फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुपों पर सतर्क नजर रखी। जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने फ्लैगमार्च और पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज रावत, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनंद कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर और प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.