गोंडा/ नगर के बरियार पुरवा स्थित नेशनल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नवरात्रि के शुभ अवसर पर नौ देवियों की आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम,डांडिया नृत्य का आयोजन विद्यालय प्रबंधक एसपी गुप्त के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। देवा श्री गणेश कक्षा 7 की बच्ची ने प्रस्तुति कर,अंगना पधारो महारानी, नव देवियों की आरती की शानदार प्रस्तुति की गई। सभी अध्यापकों एवं अभिभावकों ने नौ देवियों की आरती कर सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मां के बराबर कोई नहीं, प्रस्तुति पर शगुन, संजना, परी, शगुन, प्रज्ञा, श्रुति और तेजस्वी तान्या,माही ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर,दर्शकों का मन मोह लिया। महिषासुर मर्दिनी देवी की प्रस्तुति तनु, श्रद्धा, अन्यन्या, शैली, जय, तनिष्का,उर्वशी, श्याम, लकी,उत्कर्ष और युवराज ने अपनी प्रस्तुति पर आए हुए अतिथियों का मनमोह लिया। अन्य कार्यक्रम जय काली काली, कक्षा 7 की शैली ने नवरात्रि पर्व की गीत पर माही, प्रज्ञा, वैशाली अन्यया, व, माही कौशल, सौम्या ने अपनी शानदार प्रस्तुति विद्यालय प्रांगण में की गई। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित,सम्मिलित प्रतिभागियों, को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश, प्रधानाध्यापिका रानी देवी, मीना सिंह, शिल्पी अग्रवाल, कोमल गुप्ता, श्याम जी मिश्रा, सरवन उपाध्याय,विजय मिश्रा,दीपक मंडल, चंद्र प्रकाश शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, काजल गुप्ता, कांति देवी मधुबाला श्रीवास्तव,आंचल गुप्ता, रानी देवी और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
