Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कई क्षेत्राधिकारी का बदला कार्य छेत्र देखिए किसको कहां की मिली जिम्मेदारी



अवगत कराना है कि श्री अभिषेक दावाच्या, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी, बैच 2023, का स्थानांतरण सहायक पुलिस अधीक्षक, जनपद गोण्डा के पद पर किया गया है । उनके आगमन के उपरांत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावी रूप से बनाए रखने हेतु पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र का पुनः निर्धारण निम्नानुसार किया गया है:

*01-* श्री अभिषेक दावाच्या को सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज के पद पर नियुक्त किया गया है।

*02-* श्री विनय कुमार सिंह, पूर्व में क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज, को क्षेत्राधिकारी सदर का दायित्व सौंपा गया है।

*03-* श्री राजेश कुमार सिंह, पूर्व में क्षेत्राधिकारी सदर, को क्षेत्राधिकारी यातायात का उत्तरदायित्व प्रदान किया गया है।

श्री अभिषेक दावाच्या, वर्ष 2023 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। इनका मूल निवास जयपुर, राजस्थान है तथा ये बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर , IIT भुवनेश्वर) उपाधि धारक हैं ।

*
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.