Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कजरी तीज संपन्न कराने में सिविल डिफेंस ने निभाई उल्लेखनीय भूमिका

कजरी तीज संपन्न कराने में सिविल डिफेंस ने निभाई उल्लेखनीय भूमिका

सिविल डिफेंस गोंडा के द्वारा जिलाधिकारी/नियंत्रक व अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी सिविल डिफेंस गोंडा के निर्देशानुसार एवं राजेश श्रीवास्तव आपदा विशेषज्ञ गोंडा के देख रेख में डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव चीफ वार्डन गोंडा के नेतृत्व में कजरी तीज मेला में जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाकर सुरक्षा व्यवस्था तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल डिफेंस गोंडा ने कजरी तीज के महापावन पर्व पर क्राउड मैनेजमेंट के अंतर्गत शिवभक्तों को सहज दर्शन करने व जलाभिषेक करने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया। शहर के बाबा दुःखहरण नाथ शिवमंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने व शांतिव्यवस्था बनाए रखने में नवनियुक्त वॉर्डनो ने अथक परिश्रम किया।
शिवभक्तों की जबरदस्त भीड़ में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने पुलिस के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने भक्तों को मंदिरों में आसानी से प्रवेश करने और दर्शन करने व जलाभिषेक करने में मदद की और यह सुनिश्चित करने में सहयोग किया कि जलाभिषेक प्रक्रिया के दौरान कोई अव्यवस्था न फैले और कानून-व्यवस्था बनी रहे। जिसमें मुख्य रूप से सिविल डिफेंस गोंडा के डिप्टी चीफ वार्डन जसपाल सिंह सलूजा, भूपेंद्र आर्य, बलवीर श्रीवास्तव, घटना नियंत्रक अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव,विद्याधर द्विवेदी, डॉ मधुसूदन सिंह, विकास मनोहर, सुशील कुमार श्रीवास्तव, राजा बाबू पांडे, सुनील कुमार तिवारी, सतीश कुमार, जितेंद्र सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.