आवास विकास स्थित प्रेरणा पार्क में आम जनमानस के उत्तम स्वास्थ हेतु नियमित रूप से संचालित योग
शिविर में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा उपस्थित समस्त योग साधकों को योगाभ्यास करवाया साथ ही साथ उससे होने वाले अनंत लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई I
योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने उपस्थित समस्त योग साधकों को सूक्ष्म व्यायाम,ताड़ासन, भुजंगासन, तिर्यक- ताड़ासन,वृक्षासन, सूर्य-नमस्कार आदि का अभ्यास करवाया।इसके साथ-साथ समस्त योग साधकों को उचित दिनचर्या,आहार- विहार और षट्कर्म क्रिया की जानकारी भी दी गई I योगाचार्य ने कहा कमर दर्द, स्लिप डिस्क और गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ खास योगासन फायदेमंद बताए गए हैं।
इसी क्रम में योगाचार्य ने कहा योग हमारे सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर के सभी अंग प्रत्यंग पूर्णरुप से बलिष्ठ व निरोगी हो जाते हैं। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने शिविर के अंत में कहा योग से हम सभी पूर्ण निरोगी, संस्कारवान,निष्ठावान, चरित्रवान,बलवान और महान बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि योग के द्वारा मानव को अतिरिक्त उर्जा की प्राप्ति होती है। जो शिक्षा ग्रहण करने में मदद करती है। इसलिए आप सभी नियमित रूप से प्रत्येक दिन सुबह योग और दिन-भर कर्म योग जरूर करें I
शिविर में शिव पूजन, अश्वनी कुमार,मनीष दूबे,डॉ टी पी जयसवाल,डॉ राजेश श्रीवास्तव,डॉ शिव प्रताप वर्मा,विजय श्रीवास्तव,शमीम खान,सत्येंद्र,मनोज शुक्ला,रुपाली टण्डन,प्रमिला,नित्या सिंह,तृप्ति, बिंदु पांडे, सहित अन्य योग साधक मौजूद रहे।
