Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


दिव्यांग पेंशन बंद होने पर लाभार्थियों से आधार व प्रमाणपत्र जमा करने की अपील

दिव्यांग पेंशन बंद होने पर लाभार्थियों से आधार व प्रमाणपत्र जमा करने की अपील

गोंडा 13 अगस्त 2025*  -  निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गौरव स्वर्णकार ने बताया कि जिले के सभी दिव्यांगजन एवं कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन लाभार्थियों की दिव्यांग पेंशन आना बंद हो गई है, वे आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि ऐसे लाभार्थी अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति लेकर विकास भवन गोंडा के कक्ष संख्या 35 में शीघ्र उपलब्ध कराएं। अधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया पेंशन का पुनः आधार प्रमाणीकरण सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थियों को उनकी पेंशन समय से प्राप्त हो सके।
       विभाग ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे विलंब न करें और निर्धारित समय में दस्तावेज़ जमा कर प्रक्रिया पूरी कराएं, जिससे किसी को भी पेंशन प्राप्त करने में परेशानी न हो।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.