Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना को0 नगर पुलिस द्वारा छिनैती करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे 01 अदद एप्पल कम्पनी का मोबाइल बरामद-



*थाना को0 नगर पुलिस द्वारा छिनैती करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे 01 अदद एप्पल कम्पनी का मोबाइल बरामद-*

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-663/24, धारा 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र रामानन्द सिंह नि0 बहराइच रोड निकट हाण्डी मीट हाउस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को रेलवे स्टेशन निकट सोनी गुमटी रोड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद एप्पल कम्पन्नी का मोबाइल बरामद किया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

दिनांक 27.08. 2025 को लगभग दोपहर 1ः00 बजे प्रार्थी कृष्ण प्रताप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी अनंत हास्पिटल, मारुति चौराहा, थाना कोतवाली नगर, गोण्डा अपने निजी कार्य हेतु बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे मारुति चौराहा ओवर ब्रिज के पास पहुँचे, तभी कुछ व्यक्तियों ने पीछे से झपट्टा मारकर उनका कीमती आईफोन मोबाइल झपट्टा मार कर भाग गए। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 28.08.2025 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्त अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र रामानन्द सिंह नि0 बहराइच रोड निकट हाण्डी मीट हाउस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को रेलवे स्टेशन निकट सोनी गुमटी रोड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद एप्पल कम्पन्नी का मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।  


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.