Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना को0 नगर पुलिस द्वारा नशीली गोलियों के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-



*थाना को0 नगर पुलिस द्वारा नशीली गोलियों के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान उतरौला रोड़ नवीन सब्जी मंडी के पास से अभियुक्त मोनिस पुत्र स्व0 रफीक निवासी मोहल्ला महराजगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 134 टेबलेट अल्प्राजोलम (नशीली गोलियां) बरामद किया गया। 
 
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 22.07.2025 को थाना को0 नगर के उ0नि0 मनीष कुमार मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे । सूचना प्राप्त हुई की उतरौला रोड़ पर नवीन सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति नीशीली गोलियां बेच रहा है । उक्त सूचना पर मौके पर पहुच कर अभियुक्त मोनिस पुत्र स्व0 रफीक निवासी मोहल्ला महराजगंज थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 134 टेबलेट अल्प्राजोलम (नशीली गोलियां) बरामद किया गया। थाना स्थानीय पर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0- 573/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. मोनिस पुत्र स्व0 रफीक निवासी मोहल्ला महराजगंज थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।

*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0-573/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.