*थाना को0 नगर पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा करा लेने के 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-373/25, धारा 318(4),338,336(3),340(2),352,351(3),126(2) बीएनएस से सम्बन्धित 03 नामजद आरोपी अभियुक्तों- 01. कुमार उर्फ राजकुमार पुत्र पारसनाथ, 02. प्रेमनाथ पुत्र सोमई, 03. नरेन्द्र कुमार पुत्र राम सहाय नि0 भट्ठा गांव वैसिया चैन थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 12.05.2025 को प्रार्थिनी सावित्री पत्नी संतोष कुमार, निवासी सरैया माफी (थाना कौड़िया), जनपद गोण्डा ने थाना को0 नगर में तहरीर दी गयी कि विपक्षी राजकुमार व उसके सहयोगियों ने मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रार्थिनी के पति को नशीला पदार्थ पिलाकर जालसाजी से जमीन का बैनामा करा लिया गया है। रजिस्ट्री में उपयोग हुआ चेक व बैंक खाता फर्जी है। विरोध करने पर प्रार्थिनी को जातिसूचक गालियाँ दी गईं तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। आज दिनांक 25.07.2025 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 03 नामजद आरोपी अभियुक्तों- 01. कुमार उर्फ राजकुमार पुत्र पारसनाथ, 02. प्रेमनाथ पुत्र सोमई, 03. नरेन्द्र कुमार पुत्र राम सहाय नि0 भट्ठा गांव वैसिया चैन थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
