Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


समाजवादी पार्टी छात्र सभा के कर्नलगंज नगर कमेटी का हुआ गठन

समाजवादी पार्टी छात्र सभा के कर्नलगंज नगर कमेटी का हुआ गठन

यदि छात्रों पर हुए अत्याचार तो छात्र सभा करेगा आंदोलन- मो० साजिद सिद्दीकी 

कर्नलगंज,गोंडा। समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार नगर अध्यक्ष मो0 साजिद सिद्दीकी के नेतृत्व में छात्र सभा की कर्नलगंज नगर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें छात्र सभा से जुड़े कई लोगों को अहम जिम्मेदारी दी गई। संगठन के महासचिव मोहम्मद सईद, उपाध्यक्ष मोहम्मद सूफियान, नियातुल हक़, अबूबकर, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अनस, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार चौरसिया, सचिव सहीम सलमानी, मोहम्मद आबिद, कैफ मालिक, मोहम्मद अमन, मोहम्मद अरमान, रोशन आलम, मोहम्मद साहिल अंसारी, नूरुल हदा, मोहम्मद आमिर अंसारी, सदस्य फैय्याज सिद्दीकी, दिव्यांश ओझा, फखरुद्दीन, जियाउद्दीन, आकाश पाण्डेय मनोनीत किए गए।

यदि छात्रों पर हुए अत्याचार तो छात्र सभा करेगा आंदोलन
 
नगर अध्यक्ष साजिद सिद्दीकी ने कमेटी गठन के उपरांत प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि अगर कर्नलगंज/गोंडा में छात्रों का कोई उत्पीड़न होता है तो समाजवादी पार्टी छात्र सभा के सभी सदस्य एकजुट होकर उस समस्या को लेकर उचित प्रक्रिया के तहत छात्रों को न्याय दिलाने व उनके हितों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.