कटरा बाजार गोंडा
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में गुरुवार को हुई घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को घेर कर पीटा गया, जान से मारने की धमकी।गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ युवकों ने नमाज अदा कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित युवक अन्नु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर गांव की मस्जिद में नमाज अदा कर बाहर निकला ही था, तभी गांव के ही महबूब, मारूफ और फैयाज ने पहले से घात लगाकर उस पर हमला कर दिया। अन्नु के मुताबिक, तीनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक थप्पड़ और मुक्कों से हमला बोल दिया। इतना ही नहीं, मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।अन्नु का कहना है कि मुख्य आरोपी महबूब दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसका गांव में खौफ है। उसने पहले भी कई विवादों को जन्म दिया है और एक बार गौवध के मामले में जेल भी जा चुका है। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि अन्नु की तहरीर के आधार पर महबूब, मारूफ और फैयाज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच में जुट गई है ।
