Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पांच जून तक अवश्य करा लें नालों की सफाई - आयुक्त*

 *पांच जून तक अवश्य करा लें नालों की सफाई - आयुक्त* 


▪️ *पशु पक्षियों के लिए लोग अपने घरों में करें पानी की व्यवस्था - आयुक्त*


▪️ *जागरूकता फैलाकर प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग हो बंद - आयुक्त*




*देवीपाटन मण्डल गोण्डा 17 मई 2025*   -   मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में मंडल के सभी जनपदों के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थानीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगर निकायों में जनिहत से जुड़े कार्य व विकास पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को विभिन्न  दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 5 जून तक नगर निकायों में स्थित नालों की सफाई हर हाल में पूरी कर लिया जाए, जिससे बरसात में कहीं भी जल निकासी प्रभावित न हो और लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।


*पशु पक्षियों और जानवरों के करें पानी पीने की व्यवस्था* 

आयुक्त ने सभी आमजन से अनुरोध करते हुए अपील की है कि वह गर्मी के मौसम में अपने-अपने घर के सामने या आसपास जानवरों, पशु पक्षियों हेतु उचित स्थान पर पानी पीने की व्यवस्था अवश्य करें। गर्मी में हम सभी को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पशु पक्षियों एवं जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। यह हम सबका दायित्व है। 


*आमजन के लिए नगर निकायों में हो प्याऊ की व्यवस्था*

उन्होंने नगर निकाय से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी को देखते हुए नगर क्षेत्र में आमजन के साथ-साथ जानवरों के लिए भी पानी का इंतजाम किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर में साफ सफाई के लिए भी निरंतर रूप से अभियान चलाया जाए। आम लोगों के लिए साफ पानी के प्याऊ की व्यवस्था किया जाए। निकायों में आवश्यकता के अनुसार वाटर कूलर भी स्थापित किए जाएं।

*प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ चलाया जाए अभियान*

 आयुक्त ने सभी अपर जिलाधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि वह पॉलिथीन को प्रतिबंधित करने के लिए विशेष अभियान चलाएं। पॉलिथीन का प्रयोग कम से कम हो। मानक के अनुरूप ही पॉलिथीन का प्रयोग किया जाए। यह एक जहर है जो आने वाले समय में मानवता के लिए खतरा बनेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूलों व जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाकर पॉलिथीन का प्रयोग रोकने का प्रयास किया जाए। 


बैठक में अपर मंडल आयुक्त कमलेश चंद्र, समस्त प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अपर जिलाधिकारी  के साथ गोण्डा बहराइच बलरामपुर व श्रावस्ती के समस्त अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.