Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404



कर्नलगंज के सीओ सौरभ वर्मा सहित कई अधिकारियों का तबादला

कर्नलगंज के सीओ सौरभ वर्मा सहित कई अधिकारियों का तबादला

गोण्डा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने जिले के करनैलगंज सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा सहित कई अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस सूची में 27 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के नाम शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न जिलों और इकाइयों में तैनात किया गया है। सोहराब आलम को सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर से पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी बनाया गया है, सौरभ वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक, जनपद गोंडा से पुलिस उपाधीक्षक जनपद कानपुर देहात नियुक्त किया गया है। आदित्य कुमार गौतम पुलिस उपाधीक्षक जनपद देवरिया को सहायक सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, कर्ण सिंह यादव पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस सुल्तानपुर से सहायक सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, अंबुजा द्विवेदी पुलिस उपाधीक्षक जनपद बांदा को पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ सहित कई पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। यह तबादला और नियुक्ति प्रक्रिया पुलिस विभाग में कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए की गई है। यह कदम कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.