Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404

सरयू मंडल अध्यक्ष हरिओम ओझा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा आयोजन

सरयू मंडल अध्यक्ष हरिओम ओझा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा आयोजन

कर्नलगंज, गोंडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरयू मंडल द्वारा मिशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में शाहपुर बाजार में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य यात्रा का नेतृत्व सरयू मंडल अध्यक्ष हरिओम ओझा ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री संदीप सिंह शामिल हुए। यात्रा में देशभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने तिरंगा थामकर भारत माता की जय और सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्यक्रम में किसान मोर्चा अध्यक्ष रंगनाथ तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह (प्रधान, नारायनपुर जयसिंह), सिद्धनाथ निषाद (प्रधान, पूरे अजब), दादू बीडीसी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शिवेश त्रिपाठी, बजरंग दल से राम अनुज मिश्रा, मंडल मंत्री जंगली सिंह, मंडल महामंत्री राजू यादव, मंडल उपाध्यक्ष शिव भगवान गोस्वामी, हिमांशु सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और मिशन सिंदूर की सफलता को समर्पित थी, जिसने राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को और सशक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.