Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


नहीं रहे कायस्थ महासभा के अध्यक्ष देवता प्रसाद

नहीं रहे कायस्थ महासभा के अध्यक्ष देवता प्रसाद



गोण्डा_____भगवान श्री चित्रगुप्त के अनन्य भक्त और सर्व समाज को समर्पित समाज सेवी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष देवता प्रसाद श्रीवास्तव का शुक्रवार के भोर पहर निधन हो गया। जनपद के लब्धप्रतिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता के के श्रीवास्तव ने समाज की अपूर्णनीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर की सेवा में लगा रहा उन्होंने अपने निजी खर्च से शहर के महाराज गंज मोहल्ले का प्राचीन मंदिर का पुनर्निर्माण कराकर कायस्थ समाज के अलावा सर्वसमाज के लिए प्रेरक कार्य करते रहे। अपने पूर्वजीय पैतृक गांव में अभी हाल ही में शिवाला का पुनर्निर्माण कराया है।ऐसे में दयालु,धार्मिक, और सामाजिक योद्धा का देहावसान अत्यंत कष्टदायक है। अखिल भारतीय समाज के महामंत्री विनोद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि बाबू जी भगवान श्री चित्रगुप्त के अनन्य भक्त के रुप में ब्रह्मलीन हो गये हमें उनके कार्यों को बढ़ाए रखना है। नगर उपाध्यक्ष अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनका समाज के प्रति समर्पण अद्भुत था। श्री चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अरिवन्द कुमार श्रीवास्तव गप्पू भैया ने सामाजिक योद्धा को शत शत नमन करते हुए उनके योगदान को मील का पत्थर का।सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेकमणि श्रीवास्तव ने कहा कि हम सबने अपना मार्गदर्शक और संरक्षक खो दिया है जो अपूर्णनीय क्षति है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और रेलवे बोर्ड के परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि वह कर्मयोगी के रुप में जीवन व्यतीत किया हमें उनके अधूरे कार्य को बढ़ाते रहना होगा। चित्रांश कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वह अपने निजी खर्च से समाज सेवा करते रहे यह त्याग विरले में मिलेगी जिस समय सन्तोंष,दिलीप,शुशील,अवधेश,आई0बी0,अतुल,राजकुमार,अरविंद,ओ0पी0 मौजूद रहे जबकि समाज सेवी पंकज सिन्हा और शिक्षा विद अश्वनी गुरू जी ने कहा हम सब उनके आदर्शों को जीवंत रहेंगे।सैकड़ों चित्रांश और समाज के सभी वर्गों में फूलचंद्र श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, विकास मनोहर, विजित प्रेम,सभासद शशांक श्रीवास्तव, मोहन श्रीवास्तव, अरुण कुमार साहबगंज आदि ने बाबू जी के अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.