Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों में बढ़ा तनाव, अवैध कब्जे के खिलाफ पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों में बढ़ा तनाव, अवैध कब्जे के खिलाफ पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार


कटरा बाजार गोण्डा


जनपद गोण्डा के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के नरायनपुर खुर्द गांव में भूमि विवाद को लेकर तनाव गहराता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पौहारीपुरवा, भरैया निवासी घनश्याम पुत्र शोभाराम ने उप जिलाधिकारी करनैलगंज तथा थाना प्रभारी कटरा बाजार को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। घनश्याम ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी पुश्तैनी भूमि, जो खेतौनी में विधिवत दर्ज है और जिसकी खरीद-फरोख्त का मामला वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ में विचाराधीन है व ग्राम न्यायालय में बटवारा भी चल रहा है, पर विपक्षीगण राजित राम पुत्र राम नेवाज व सालिक राम पुत्र राम नेवाज, निवासी नरायनपुर खुर्द थाना कटरा बाजार जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।पीड़ित का कहना है कि विपक्षीगण ने 22 अप्रैल 2025 से उसकी भूमि पर जबरन दीवार खड़ी करने तथा दुकान व मकान के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। विरोध करने पर विपक्षीगण मारपीट और अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं तथा निर्माण कार्य नहीं रोक रहे हैं। घनश्याम ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षीगण दबंगई व प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं तथा बिना किसी वैधानिक अनुमति के अवैध निर्माण कार्य कर रहे हैं।पीड़ित ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज से मांग की है कि विपक्षीगण द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को तत्काल रोका जाए और निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि न्यायालय में लंबित वाद का निपटारा निष्पक्षता से हो सके। साथ ही, उन्होंने थाना प्रभारी कटरा बाजार से भी अनुरोध किया है कि मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के भूमि विवाद क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो भविष्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। वहीं उपजिलाधिकारी करनैलगंज ने भी शिकायत की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।पीड़ित घनश्याम ने प्रशासन से उम्मीद जताई है कि शीघ्र न्याय मिलेगा और उसकी वर्षों की मेहनत से अर्जित भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.