गोण्डा___ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी अनिरुद्ध राय एवं सीआईबी तथा वाणिज्य विभाग के द्वारा अनाधिकृत वेंडर एवं अमानक पानी की बोतलों बेचने वालों के विरुद्ध संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दो अवैध अनाधिकृत वेंडर को हिरासत में लिया गया एवं माननीय न्यायालय में भेजा गया तथा ट्रेन संख्या 05077 के गोंडा प्लेटफार्म नंबर एक पर आगमन पर चेक करने पर 14 कार्टून कुल 168 अमानक पानी की बोतल विभिन्न ब्रांड के जिसकी कुल कीमत Rs 3360/- कोच संख्या G8 एवं G9 के मध्य स्थित वेजिटेबल डोर के पास लावारिस हालत में मिला। जिसे जप्त कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर रखा गया है।जबकि आरपीएफ प्रभारी ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर मानक विहीन यदि पानी बिका तो विक्रेता जाएंगे जेल भविष्य में इस तरह के संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
