Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


क्लब मैजिक जे10 वियतनाम जादू प्रतियोगिता में जादूगर मि0इंडिया प्रथम विजेता घोषित

क्लब मैजिक जे10 वियतनाम जादू प्रतियोगिता में जादूगर मि0इंडिया प्रथम विजेता घोषित

गोण्डा।। क्लब मैजिक जे10 वियतनाम में तत्वावधान मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन जादू प्रतियोगिता में जनपद गोण्डा के जादूगर मिस्टर इंडिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले समेत देश का नाम रोशन किया है। इंटरनेशनल मैजिशियन जादूगर मिस्टर इंडिया ने बताया कि मार्च 2025 में क्लब मैजिक जे10 वियतनाम के द्वारा पांच देशों का ऑनलाइन जादू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे भारत,श्रीलंका,वियतनाम, तुर्की एवं फिलीपींस देश के तकरीबन सौ जादूगरों ने प्रतिभाग किया। उक्त कम्पटीशन में सभी जादूगरों ने अपनी अपनी जादुई कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान निर्णायक मंडल द्वारा एक बार फिर भारत देश अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के जनपद गोण्डा विकास खण्ड परसपुर में ग्राम सीरपुरवा हरदिहा सपौर निवासी जादूगर मिस्टर इंडिया ने अपने हैरतअंगेज कारनामों की शानदार प्रस्तुति कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व में तकरीबन 250 से अधिक मैजिक कम्पटीशन वियतनाम में प्रथम स्थान पाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
     इस अवसर पर अजय शुक्ला, रविशंकर सिंह पवन,बबलू दूबे, सतीश सिंह, सहित अन्य गणमान्यजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.