*थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा मारपीट के दौरान गम्भीर चोट पहुंचाने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-26/25, धारा 118(1),118(2),131,352 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गोला गुप्ता उर्फ मणिजीत कुमार गुप्ता पुत्र अरूण कुमार गुप्ता उर्फ मुन्नूलाल नि0 ग्राम मोहल्ला शास्त्री नगर थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को कस्बा इकौना बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 08.02.2025 को वादी पंकज पुत्र फूलचन्द्र नि0 मोहल्ला कटहरिया दक्षिणी थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 07.02.2025 को उनका भाई सूर्य उत्सव मैरिज हाल में सोनी कैट्रर्स की तरफ से स्टाप के रूप में गया था। विपक्षी गोला गुप्ता उर्फ मणिजीत कुमार गुप्ता द्वारा खाने के आइटम को लेकर कैट्रर्स मालिक शंभू सोनी के साथ मारपीट की जा रही थी बीच बचाव के दौरान विपक्षी गोला गुप्ता उर्फ मणिजीत कुमार गुप्ता द्वारा मेरे भाई को धक्का दे दिया जिससे मेरा भाई बगल में बन रहे पूड़ी के कड़ाहा में गिर गया जिससे उसको गम्भीर चोटे आयी है जिसका ईलाज आर0एन0 हाॅस्पिटल में चल रहा है। वादी की तहरीर पर थाना खरगूपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 28.04.2025 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त गोला गुप्ता उर्फ मणिजीत कुमार गुप्ता को इकौना बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
